Responsive Ad Slot

Latest

latest

गीता जयंती पर होगा गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

सोमवार, 15 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन घर घर गीता ज्ञान के उद्देश्य को लेकर  संस्कृत के विद्वान डा. श्री ओमप्रकाश नीखरा जी (पूर्व व्याख्याता एवं साहित्यकार) के संयोजकत्व में किया जा रहा है, जिसमें  गहोई समाज के छात्र,छात्राए एवं किसी भी आयु के परिवारजन भाग ले सकते।
प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित होगी।कनिष्ठ वर्ग  कक्षा 6 से 12तक ,वरिष्ठ वर्ग_स्नातक से उच्च शिक्षा, किसी भी आयु के  ,महिलाए,पुरूष व्यवसायी भी शामिल हो सकतेहै।प्रतियोगिता मे
1_गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता_
पाठ्यक्रम~गीता का 12 वां अध्याय"भक्तियोग"(20 श्लोक) एवं गीता का 15 वा अध्याय"पुरुषोत्तम योग"(20 श्लोक)
इन दोनों अध्यायों में से कोई भी 11 श्लोक का पाठ करना जरूरीहै।
2_गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (QUIZ)
गीता के प्रथम अध्याय एवं द्वितीय अध्याय में से प्रश्न पूछे जायेंगे।
3_गीता चित्रांकन प्रतियोगिता
(a) श्री कृष्ण जी का रथ वाला चित्र.
(b) श्री कृष्ण जी का गीता उपदेश वाला चित्र.
(c) भीष्म पितामह का शर शैया पर लेटे वाला चित्र.।
कलर पेंसिल साथ लाना है।
4_गीता भाषण प्रतियोगिता
पाठ्यक्रम~गीता से जीवन प्रबन्धन पर भाषण
              या
गीता में योग का स्वरुप
             या
गीता में कर्म योग
तीनों में से किसी एक विषय में 3से5 मिनिट बोलना है।
15/नवंबर/2021 से प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रतियोगिता से संबंधित अध्यापन डॉ ओमप्रकाश जी नीखरा द्वारा कराया जायेगा। तथा पंजीकरण भी कराया जा सकता है।
स्थान_श्री सुनील चौधरी जी का मकान डॉ मोघे वाली गली महल रोड शिवपुरी

पंजीयन स्थल_(1) श्री बांके बिहारी प्रॉपर्टी डीलर शंकर कॉलोनी राजेन्द्र सेठ
(2) श्रीमती ज्योतिअनिल डेंगरे अध्यक्ष चौरासी क्षैत्र महिला सभा टेकरी गली शिवपुरी।
(3)मनोज सोनी शीतोले कोठी के पीछे राघवेन्द्र नगर
(4)श्रीमती सुमन बरसैया खेड़ापति कॉलोनी।
(5)श्री कृष्णा जनरल स्टोर नीलगर चौराहा शिवपुरी
(6)श्री सचिन कनकने, बालाजी बिल्डिंग मटेरियल फतेहपुर रोड शिवपुरी
किसी भी स्थान पर केवल गहोई बंधुजन जाकर दस रूपए जमा कर अपना पंजीयन कराकर  अध्ययन हेतु गीता जी प्राप्त कर सकते है।
प्रतियोगिता स्थल_नालंदा एकेडमी राजेश्वरी रोड शिवपुरी।
समय_11 बजे से 3 बजे तक 
दिनांक_12 दिसम्बर 2021 रविवार
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कोरोना काल में  गहोई वैश्य सभा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।जयप्रकाश चौधरी,
राजेन्द्र सेठ ,मनोज सोनी,दिनेश गेडा,कैलाश निगोती,रवि कनकने, कमलकनकने,दिनकर नीखरा,सचिन कनकने, सहित गहोई बंधुजनो ने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों से शामिल होने का आहवान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129