शिवपुरी। आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज महिला जिला कांग्रेस के द्वारा स्थानीय आदिवासी बस्ती लुधावली में पहुंच कर मनाई गई। यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा आदिवासी महिलाओं व परिवारों को फल व कंबल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर उपस्थित महिला कांग्रेस जनों के द्वारा पुष्पांजलि का माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया गया तत्पश्चात महिला कांग्रेस के द्वारा समस्त आदिवासी परिवारों के बीच जाकर के हाल-चाल को जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी नहीं साथ ही समस्त आदिवासी परिवारों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के साथ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारी खान, जिला सचिव शिवि राय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें