Responsive Ad Slot

Latest

latest

महिला कांग्रेस ने बाल्मीक बस्ती में मनाया बाल दिवस

रविवार, 14 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने बाल्मीक बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
शिवपुरी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर जन्मदिन के रूप में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 07 स्थित वाल्मीकि बस्ती में बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया। यहाँ महिला कांग्रेस ने यह आयोजन महिला कांग्रेस  की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को जरूरतमंद हेतु उपयोगी जरूर लिखने पढ़ने हेतु शिक्षण सामग्री की किट, पेन  प्रदाय की साथ ही बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर मिठाई के पैकेट , फल भी बांटे गए। यहां बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा बड़े ही सरल शब्दों में बच्चों को चाचा नेहरु के जीवन के बारे में बताया और कहा कि चाचा नेहरू बच्चों के लाड़ले थे उन्हें बच्चों से काफी लगाव था यही कारण कि प्रतिवर्ष पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों को सिर्फ स्कूलिंग शिक्षा पर्याप्त नहीं है इसके अलावा इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्यार और अपनेपन की जरूरत है इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं शहर अध्यक्ष राजकुमारी खान, जिला उपाध्यक्ष शिल्पी राठौर , जिला सचिव शिवानी राय, सेवा दल जिला अध्यक्ष रूपाली इस कार्यक्रम में शामिल होकर जयन्ती समारोह मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129