भाजपा जिला पदाधिकारियों की प्रथम परिचय बैठक
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की घोषणा बीते रोज की गई। पदाधिकारियों का परिचय और दायित्व ग्रहण एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर 31 दिसंबर को दोपहर 1 बजे रहेगा जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी पहुंच कर दायित्व ग्रहण एवं जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जनप्रतिनिधि समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने को कहा है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें