शिवपुरी। नगर में रेडीमेड, होजरी सहित कपड़ा व्यवसाय 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। GST 5 की बजाय 12% किये जाने के विरोध में यह बन्द प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इसी क्रम में शिवपुरी में भी बाजार बंद रखे जाएंगे। रेडीमेड व्यवसाय संघ के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि कल दिनांक 30 दिसंबर 2021 को रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन एवं कपड़ा व्यवसाय संघ द्वारा संयुक्त रूप से दोपहर 1 बजे तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कपड़े पर बढ़ी हुई जीएसटी वृद्धि का विरोध प्रगट किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे महामहिम प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 साल से कोरोना के फेर में व्यापार मंदा है। ग्राहकी कम है ऐसे में जीएसटी बढ़ने से ग्राहकों पर बोझ बढ़ेगा जिससे व्यवसाय प्रभावित होगा। इसलिए यह निर्णय टाला जावे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें