समूह नृत्य में वर्षा बघेल के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया
शिवपुरी। शिवपुरी में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुरुवार से युवा उत्सव की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम एकल गायन प्रारंभ किया गया जिसमें शिवांगी तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात समूह गायन हुआ जिसमें हर्षिता मिश्रा समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य एवम समूह नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा बघेल, वर्षा चतुर्वेदी एवम खुशी राठौर समूह ने कृमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस महाविद्यालय स्तर पर विजेता प्रतियोगी आगामी 5 और 6 जनवरी को कन्या महाविद्यालय में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रोफेसर महेंद्र कुमार द्वारा सरस्वती मां और स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना कर प्रतियोगिताओं का आरंभ किया गया। युवा उत्सव में महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में सफलतापूर्वक योगदान दिया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें