शिवपुरी। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को कलेक्टर अक्षय सिंह की पहल पर समाप्त हो गई है। कलेक्टर को सुबह और शाम दो बार नगरपालिका कर्मचारियों के बीच जाना पड़ा। सुबह उन्होंने सफाई कर्मियों के बीच जाकर कई तरह से उन्हें समझाया लेकिन सफाई कर्मी हड़ताल पर अड़े रहे। कलेक्टर ने बातचीत में उनसे कहा कि जो मांगे मानना कलेक्टर के हक में है वे उन्हें पूरा करने के लिए तैयार हैं लेकिन नियम के विपरीत जो मांगे पूरी नहीं की जा सकती है उन मांगों को वह हरगिज पुरा नहीं करेंगे। उन्होंने समझाया कि जो नियमानुसार किया जा सकता उसके लिए तैयार हैं नगरपालिका उनका घर का मामला है और वह अपने परिजनों के बीच आए हैं। घर का मुखिया होने की बात जब सफाई कर्मियों ने कही है तो उनका अच्छा बुरा सोचना भी मेरे हाथ में है। बावजूद इन सभी बातों के नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर अड़े रहे तब कलेक्टर ने उनसे कहा कि वह आज रात को 12 बजे खुद झाड़ू लगाने के लिए मैदान में उतरेंगे जिन लोगों को साथ में आना है साथ में आए फिर चाहे सड़क हो या नाली वह अपने हाथों से साफ करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि हम लोग अपने घरों में भी तो सफाई करते हैं कलेक्टर घर के बाहर हैं लेकिन घर में कलेक्टर खुद अपना काम करते हैं। इसलिए यह मसला परिवार जैसा है। उन्होंने नियमित कर्मचारियों को हड़ताल की आड़ लेने पर कार्रवाई की धमकी भी दी। कलेक्टर यह कहकर नगरपालिका से चले गए थे उसके बाद सीएमओ शैलेश अवस्थी ने सफाई कर्मियों को समझाया और कहा कि शासन स्तर पर जो मांगे हैं पूरी की जा सकती है उसका हम प्रतिवेदन भेज रहे हैं लेकिन जिला स्तर पर जो मांगे हैं पूरी हो सकती हैं उन्हें हम पूरा कर रहे हैं आखिर देर शाम को फिर कलेक्टर दोबारा से सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे हलऔर अंततः सफाई कर्मी 1 महीने में मांग पूरी करने के अल्टीमेटम के बाद मान गए और हड़ताल समाप्त कर दी है। कलेक्टर ने उन्हें लड्डू खिलाकर हड़ताल समाप्त कराई।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें