शिवपुरी। कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है। समय रहते संभल जाइए। लापरवाही करना छोड़ दीजिए। बुधवार की शाम जो रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र का लगभग हर हिस्सा प्रभावित दिखाई दे रहा है। तो वहीं जिले के खनियाधाना में भी कोरोनावायरस ने एंट्री मार दी है। नगर के संवेदनशीन पुलिस कप्तान पॉजिटिव आ गए हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज की एक और डॉक्टर पॉजिटिव मिली हैं। इधर शहर की विवेकानंद कॉलोनी में जिस परिवार का एक सदस्य पहले पॉजिटिव आया था उसी परिवार के चार अन्य सदस्य भी आज पॉजिटिव आए हैं यानी फैमिली पैकेज भी कोरोनावायरस ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। खनियाधाना में एक पेशेंट मिला है। जबकि शहर के कृष्ण पुरम कॉलोनी में भी एक मरीज मिला है। मंगल मसाले वाली गली में भी दो अलग परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इस तरह 5 दिन में संख्या 33 हो गई है। एक व्यक्ति मुंबई का अलग पॉजिटिव आया था।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें