Responsive Ad Slot

Latest

latest

कलेक्टर अक्षय की मौजूदगी में 15-18 साल के किशोरों को हर हाल में वेक्सीन लगाने के दिये अधिकारी-कर्मचारियों को टिप्स

शनिवार, 8 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
नगर के गीता पब्लिक स्कूल में निजी, शासकीय स्कूल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पंप अटेंडर सहित अन्य जिम्मेदार हुए शामिल
- उत्कृष्ट के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया किस तरह करें प्लान
शिवपुरी। जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लगाने के उद्देश्य से शनिवार को गीता पब्लिक स्कूल में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर अक्षय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के आला अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा जगत की हस्तियां शामिल हुई। निजी, शासकीय स्कूल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पंप अटेंडर सहित अन्य शिक्षा जगत के वे कर्णधार शामिल हुए जो जिलेभर को हैंडल करते हैं। इन सभी को बेहतर ढंग से समझाया गया कि किस तरह 15 से 18 साल के एक-एक बच्चे को ढूंढ कर उन्हें वेक्सीन लगवानी है। यह ऐसे बच्चे हैं जो किन्हीं ना किन्ही कारणों से स्कूलों से दूर हो गए हैं या तो उनकी पढ़ाई पूरी हो गई या बीच में पढ़ाई छोड़ दी या फिर उन्होंने स्कूल बदल दिया लेकिन उनके नाम दर्ज हैं और अब तक उन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। जिले में बहुत से स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को शत-प्रतिशत वेक्सीन लगाई जा चुकी है। उदाहरण के तौर पर नगर के उत्कृष्ट स्कूल में 370 बच्चे 15 से 18 साल के थे और इन सभी को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इसी तरह अन्य स्कूल भी आगे निकल गए हैं लेकिन परेशानी इस बात की है कि जो बच्चे स्कूलों में नहीं आ रहे हैं उन्हें वैक्सीन कैसे लगाई जाए।
उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने दिए टिप्स
आज की बैठक के दौरान उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने कलेक्टर की मौजूदगी में कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ में हमें 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगवानी है। तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है इसके पहले हमें सभी किशोरों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करना है। इस अभियान में विकास खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर जन शिक्षक और बीएलओ तक को अपनी जवाबदारी सुनिश्चित करनी होगी। अभियान स्तर पर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सभी को जोड़ते हुए गांव-गांव तक इस कार्य को पूरी लगन और तन्मयता के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि किस तरह एक दूसरे से जिम्मेदारी को जोड़ते हुए यह लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकता है।
कलेक्टर अक्षय ने कहा आज से जुट जाइये
कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि 15 से 18 साल के बच्चों को शत प्रतिशत वेक्सीन लगवाने में आज अभी से जुट जाएं। लोगों को समझाए की
 वैक्सीन लगने का ही नतीजा है कि तीसरी लहर के दौरान अब तक जो लोग संक्रमित हुए हैं उनमें गंभीर लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। कहीं ना कहीं वैक्सीनेट होने का ही यह नतीजा माना जा सकता है इसलिए जरूरी है कि जो लोग वैक्सीन लगवाने से छूट गए हैं वे लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे समाज के अभिन्न अंग हैं और एक एक व्यक्ति को बेहतर तरह से जानते हैं इसलिए सभी मिलकर काम करें और अभियान स्तर पर 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं। कलेक्टर ने उत्कृष्ट स्कूल में प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव को शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने पर बधाई दी। साथ ही गीता पब्लिक स्कूल संचालक पवन शर्मा को बैठक आहूत करने पर धन्यवाद दिया।
बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने कहा 
बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने कहा कि बच्चों के बीच ही एक दूसरे में इनाम और प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जा सकता है। जो बच्चे बेहद सक्रिय हैं उन्हें टीम का लीडर बनाते हुए इस बात की जिम्मेदारी दी जाय। कहें कि उनके जो मित्र छूट गए हैं उन्हें वैक्सीन सेंटर तक लाकर वेक्सीन लगवाई जाए। यह सब प्रक्रिया नगर के उत्कृष्ट स्कूल में प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने आजमाई है। इसके अलावा भी अनेक टिप्स इस दौरान दिए गए।
ये रहे मंचासीन
बैठक के दौरान मंच पर कलेक्टर अच्छे सिंह एडीएम उमेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, महिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल, जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, एनएचआरएम प्रबन्धक अरविंद भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129