देवास। जिला क्रिकेट एसोसीएशन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर आईजी रेलवे डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार की ताजपोशी हो गई है। सभी ने उन्हें एक राय से अध्यक्ष चुना। इस मौके पर डॉक्टर सिकरवार ने कहा कि जीवन मे खेलों का विशेष महत्व है। खिलाड़ियों को हमेशा तैयार रहना चाहिए साथ ही मानसिक रूप से सशक्त भी रहना चाहिये। इस मौके पर विक्रम सिंह सिकरवार ने कहा कि लगन, मेहनत आत्मविश्वास सफलता का मूलमंत्र है। पवार को एसोसिएशन के संरक्षक चुना गया। अरुण रघुवंशी को सचिब मनोनीत किया गया। बैठक में सदस्य कुबेर सिंह वर्मा, सैयद मकसूद अली, श्रीकांत बक्शी, भगवान सिंह जाधव, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज शर्मा, आदिल पठान, शशिकांत, जय लछवानी आदि मौजूद थे। संचालन सैयद अली ने जबकि आभार निवेदिता माहेश्वरी ने माना।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें