शिवपुरी। नगर में बच्चों के पॉजिटिव आने की खबर धमाका ने ब्रेक की। कलेक्टर अक्षय सिंह व एसपी राजेश चन्देल ने मसले की गम्भीरता समझते हुए राजेश्वरी रोड की कोचिंगों पर औचक छापेमारी कर डाली। नालंदा, रावत पर बिना मास्क मिले बच्चों को लेकर कोचिंग संचालकों पर फटकार लगाई। कलेक्टर ने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के साथ शहर के कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। राजेश्वरी रोड पर स्थित नालंदा एकेडमी सहित अन्य कोचिंग संस्थाओं पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश कोचिंग संचालकों को दिए। उन्होंने कोचिंग संचालकों को सख्त लहजे में कहा है कि तीसरी लहर में अब फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कोचिंग में भीड़ भाड़ ना हो। बच्चों को अलग-अलग बैच में इस प्रकार बुलाएं कि हॉल की क्षमता के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ बच्चे बैठ सकें और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। यदि कोचिंग संस्थान द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाएगा तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी इसलिए सभी कोचिंग संस्थान इसे गंभीरता से लें। यह बच्चों की सुरक्षा के साथ ही सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
@healthminmp
@CMMadhyaPradesh
@GwaliorComm https://t.co/gxYpW3O1oS
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें