Responsive Ad Slot

Latest

latest

गहोई वैश्य महिला मण्डल ने किये कई कार्यक्रम आयोजित

बुधवार, 26 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
राष्ट्र गान, राष्ट्रीय गीतों के साथ मातृ शक्ति ने मनाया तिहेत्तरवा गणतंत्र दिवस
शिवपुरी। गहोई वैश्य महिला मण्डल शिवपुरी की मात्रशक्ति द्वारा गहोई वाटिका शिवपुरी मे एकत्रित होकर ,मधुर स्वरों मे राष्ट्रीय गीतों को गाकर, तिहेत्तरवा गणतंत्र दिवस चौरासी क्षैत्र महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे की अध्यक्षता मे मनाया। कार्यक्रम का राष्ट्र गान के साथ समापन किया, शामिल महिलाओं मे चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे, सचिव तरूणा नीखरा, महिला मण्डल शिवपुरी अध्यक्ष सुनीता कनकने, नीलमगेडा, गीता नगरिया, रजनी बिलैया, रानी अमर,मंगलासेठ, रामदेवी बडकुल, कल्पना बिलैया,सहित महिला मण्डल उपस्थित रहा।
चौरासी क्षैत्र गहोई वैश्य महिला सभा के साथ  राज्य मंत्री अमिता चपरा ने जरूरतमंदो को गर्म कंबल  वितरण किए
शिवपुरी सहित पिछौर, भौती, सिरसौद पहुंच कर ठिठुरती सर्दी मे बांटे गरम कंबल
शिवपुरी के चौरासी क्षैत्र गहोई वैश्य महिला सभा की ऊर्जावान सेवा भावी अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के नेत्रत्व मे  महिला सभा की कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने शिवपुरी,सहित सिरसौद, भौती,पिछौर मे पहुचकर जरूरत मंद महिलाओं, बालिकाओं  और वृद्ध जनों को इस कडाके की ठिठुरती सर्दी मे उनके बीच गरम कंबलों को वितरित कर सेवा भावी कार्य किया।इस कार्यक्रम मे म.प्र. शासन की राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महिला वित्त विकास निगम की चैयरमैन अमिता चपरा सहित कार्यकारिणी की पदाधिकारी चौरासी क्षैत्रमहिला सभा सचिव तरूणा नीखरा,  अंजू गुप्ता,रजनी बिलैया, ज्योति बिलैया, महिला मण्डल शिवपुरी अध्यक्ष सुनीता कनकने, पिछौर महिला मण्डल अध्यक्ष जया बडेरिया,सिरसौद महिला मण्डल अध्यक्ष मालती नीखरा, नीलमगेडा, रामदेवी बडकुल,रानी अमर,गीता नगरिया, मंगलासेठ सहित शिवपुरी, पिछौर महिला मण्डल  शामिल रही।
चौरासी क्षैत्रमहिला सभा ने पिछौर पहुंचकर  पूर्व मंत्री नन्नाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शिवपुरी के चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे अपनी कार्यकारिणी मे तरूणा नीखरा, रजनी बिलैया, ज्योति बिलैया, अंजू गुप्ता, सहित शिवपुरी महिला मण्डल अध्यक्ष सुनीता कनकने, पिछौर महिला मण्डल अध्यक्ष जया बडेरिया और कार्यकारिणी के साथ  गहोई समाज के गौरव पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्वर्गीय आदरणीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी को उनके पैतृक निवास पिछोर  में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की, सभी सामाजिक  बंधु एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129