शिवपुरी। रिपब्लिक डे पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा बच्चो के पोषण स्तर में सुधार एवम किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं को अनीमिया से बचाव के लिए 5000 पोषण वाटिका लगवाने एवम समुदाय को प्रेरित करने के साथ समाज में मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी महिला बाल विकास श्री देवेन्द्र सुंदरियाल भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने रवि गोयल से कहा कि इसी प्रकार सरकार के साथ मिलकर समाज में बेहतर बदलाव के लिए अच्छे से अच्छे कार्य करते रहें। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें