शिवपुरी। अम्मा महाराज कैलाशवासी विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए।
वार्ड 20 में हुआ कार्यक्रम
नगर में कै. परम् श्रद्धेय अम्मा महाराज विजयाराजे सिंधिया राजमाता साहब की पुण्यतिथि पर वार्ड क्रमांक 20 कुशवाह मोहल्ला अथाई पर कंबल वितरित एवं बच्चो में फल का वितरण किया गया। अम्मा महाराज की तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित कर अम्मा महाराज अमर रहे के नारे भी लगाए गए।
अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर युवा मोर्चा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य परम अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया व युवाओं को उनके पथ, सिद्धांत पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत सेन, सह कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, आईटी सेल जिला सयोंजक गणेश धाकड़ एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें