शिवपुरी। जिले में शादियों की धूम है। कोरोना से मिली छूट के चलते रात 1 बजे तक दम से डीजे DJ बजाए जा रहे हैं। जिससे आसपास में रहने वाले लोग और ख़ासकर 10 व 12 वी बोर्ड के विद्यार्थी परेशान हैं जिनकी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। लोगों ने कलेक्टर अक्षय सिंह से शोरगुल पर प्रतिबंध समय अनुसार लागू करने की मांग की है। पुलिस को यह नियम कड़ाई से पालन करवाने ओर उल्लंघन पर मैरिज हॉल संचालकों सहित डीजे मालिकों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
यह है परीक्षा कार्यक्रम
एमपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2022 – माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (एमपीबीएसई) द्वारा जारी किए जाने वाले एमपीबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2022 के अनुसार जहाँ एमपी बोर्ड 12वीं थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी वहीं नियमित छात्रों की एमपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 12 फरवरी से 25 मार्च, 2022
एमपी बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2022 (MP Board 10th Time Table 2022) जारी - 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी Latest: 25 जनवरी को एमपी बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन जारी किया गया। एमपी बोर्ड द्वारा हायर सेकंडरी परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें