Responsive Ad Slot

Latest

latest

मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया नगर में, स्टेडियम में खेल अधोसंरचना विस्तार कार्यों का किया भूमिपूजन, दौरा जारी

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के चहुमुखी विकास के लिये सदैव कृतसंकल्पित मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया के दो दिनीं दौरे की शुरुआत हो गई है। सुबह अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ मुलाकात, बैठक, आवश्यक दिशा निर्देश के बाद श्रीमंत सिंधिया सीधे स्टेडियम पहुंची।
 यहां माधवराव खेल परिसर में उन्होंने खेल अधोसंरचना विस्तार कार्यों का भूमिपूजन किया। एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित खेल अधिकारी केके खरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूजन मंशापूर्ण पुजारी राजेश दुबे ने कराया। बता दें कि स्टेडियम में हाई टेक एथेलेटिक्स ट्रेक, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स फील्ड, पबेलियन बिल्डिंग, इंटरनल रोड, साइकलिंग ट्रेक, शूटिंग रेंज आदि का निर्माण किया जाएगा। श्रीमंत इसके बाद अगले कार्यक्रम में रवाना हुईं। 
यह है कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भूमिपूजन कर भाग लिया। दोपहर 1 बजे शिवपुरी से ग्राम पिपरसमा में स्थानीय कार्यक्रम, अपराह्न 03.20 बजे ग्राम टोंगरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसी प्रकार 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री द्वारा फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129