भौंती। आज भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर मंडल भौंती मैं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष श्री गुप्ता द्वारा की गई इस अवसर पर जिला मंत्री मनीष अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक महान विचार हैं। उनके बताए एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के मार्ग पर केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकार समाज की अंतिम पंक्ति के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कृत-संकल्पित हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी गुप्ता मंडल महामंत्री हनुमत लोधी पुष्पेंद्र परिहार मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता रमेश लोधी चंद्रभान लोधी महेंद्र पटेल मंडल मंत्री शिवम शर्मा संतोष सहित मुकेश जाटव सुरेंद्र लोधी आलोक लोधी धर्मेंद्र लोधी हैप्पी गुप्ता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित कंथारिया सुरेंद्र लोधी विनोद परिहार सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल के बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें