शिवपुरी। नगर के ख्यातिप्राप्त शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में पावन अवसर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में दिनांक 5 फरवरी 2022 को सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। जिसमे माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष शाला की प्रधानाचार्या कीर्ति गाला ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्रधानाचार्या ने बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है इसके बारे में भी सभी को बताया। इस पावन अवसर पर सभी पीले वस्त्रों में शाला में आये थे। इस अवसर पर बच्चों ने मंदिर की सजावट के लिए अपने हाथों से सजावट सामग्रियां बनाई थी जो की काफी मनमोहक लग रही थी। शाला की प्रतिभावान छात्रा कुमारी देविका शुक्ला एवं देविना शुक्ला माँ सरस्वती की आकर्षक छवि में बहुत शोभनिय लग रही थी। इस कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगणों और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों ने रंगबिरंगी पतंगे बनाई एवं खुले आसमान में पतंगे उड़ाने का मज़ा भी लिया। सभी लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी एवं कार्यक्रम को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। शाला के संस्थापक श्री अशोक ठाकुर ने इस पवन अवसर पर समस्त लोगों को हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें