करेरा। अनुविभाग करैरा अंतर्गत संकुल केंद्र करही पर बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती जी की पूजा का आयोजन किया गया। मा सरस्वती जी के प्राकट्य दिवस पर संकुल प्राचार्य करही ओम प्रकाश शर्मा व वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सिंपल सडैया द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरनारायण जोशी, शिक्षक जगदीश भार्गव, सुनील सैन, अरुण मिश्रा, मोहन मिश्रा, रामप्रकाश शर्मा, उदयनारायण शर्मा, दशरथ परिहार, मुकेश यादव सहित उपस्थित सभी शिक्षकों ने पूजा अर्चना कर बसन्त पंचमी के महत्व को बताया तथा सभी ने एक दूसरे को बसन्त पंचमी की शुभकामनाएं दी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें