Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: यूक्रेन में 6 घंटे के लिए सीजफायर

शनिवार, 5 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
यूक्रेन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच आज नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए रूस तैयार हो गया है। रूस ने कहा है कि वह नाग​रिकों के निकलने तक हमला नहीं करेगा। पूरे यूक्रेन में 6 घंटे के लिए सीजफायर है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत में इस बात की सहमति बनी। इसके बाद रूस ने कुछ समय के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले यूक्रेन पर रूस ने 10वें दिन भी हमला जारी रखा। भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना करीब 13 किलोमीटर की दूर पर है। रूसी सेना लगातार  रूसी सेना कीव को घेरने के प्रयास में जुटी रही। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने पुरजोर जवाब देकर कीव के करीब आने से रूसी सोल्जर्स को रोक रखा है।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129