शिवपुरी। सीएम की मंशा अनुसार प्रदेश के साथ जिले में पौधारोपण अभियान जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर अक्षय सिंह भी अभियान में जुटे हुए हैं। अनेक लोग प्रेरणा लेकर पौधारोपण कर रहे हैं। इस बीच जब नगर के ख्यातिनाम डॉक्टर सुखदेव गौतम जी का जन्मदिन आया तो उन्होंने अपने फार्म हाउस पर पौधे रोपे। फलदार, छायादार सैकड़ों पौधे डॉक्टर गौतम ने रोपकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया कि मैंने अपने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण सप्ताह के तहत फार्महाउस पिपरसमा पर वृक्षारोपण किया जिसमें मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें