अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया कथा व्यास महंत श्री सीताराम जी महाराज का ब्राह्मण रत्न के रूप में सम्मान
शिवपुरी। अशोक विहार काॅलोनी में परिक्षित कान्ता दुवे श्रीमती उर्मिला दुवे के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा का वाचन करने वाले निर्मोही अखाड़े गावर्धन के महंत श्री सीताराम जी महाराज का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा कथा स्थल पर पहुॅचकर ब्राह्मण रत्न के रूप में सम्मान किया गया। भागवत कथा में आचार्य श्री द्वारा गोवर्धन धारण की लीला की कथा, रासोत्सव लीला फिर उद्धव चरित्र की कथा का श्रोताओं को रसपान कराया गया। लीलाओं में मंत्रमुग्ध भक्त जनों ने भागवत कथा का भरपूर आनंद लिया। अशोक विहार काॅलोनी में होने वाली कथा पूरे शहर में चर्चा की विषय बनी हुई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ महंत श्री सीताराम जी महाराज को शाॅल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हे ब्राह्मण रत्न के रूप में सम्मानित किया। भागवत कथा के मुख्य यजमान कामता दुवे का भीे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संभागीय उपाध्यक्ष एस.एन.उपाध्याय, शहर अध्यक्ष डाॅ. बी के शर्मा, जिलामहामंत्री देवेन्द्र कन्हौआ, राजेन्द्र पाण्डेय, जिला सचिव महेन्द्र गौड़,यशवंत भार्गव,हरिशंकर पुरोहित, देवेन्द्र गौड़, रामस्वरूप भार्गव, वालकृष्ण मिश्रा, विपिन शर्मा, प्रमोद भार्गव, अजय भार्गव वार्ड अध्यक्ष गुणसागर शर्मा, प्रदीप शर्मा, युवा इकाई के अध्यक्ष घन्श्याम शर्मा, केशव भार्गव, उपेन्द्र उपाध्याय, प्रदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें