शिवपुरी। जिले के टीकाकरण अधिकारी होनहार, काबिल, जनप्रिय डॉक्टर संजय ऋषीश्वर को भोपाल में पुरस्कृत किया गया है। टीकाकरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये उन्हें यह पुरस्कार मिशन संचालक ने प्रदान किया। प्रदेश के अन्य अधिकारियों के साथ शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉक्टर संजय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। डॉक्टर संजय ने कहा कि कलेक्टर अक्षय सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों, मीडिया के साथियों, अधिकारियों व कर्मचारियों, NGOs, सामाजिक संगठनों व अन्य सभी का सहयोग कोविड टीकाकरण में मिला। उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिया है। धमाका सम्पादक विपिन शुक्ला की तरफ से उन्हें बधाई। शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर संजय का योगदान कोरोनाकाल में अविस्मरणीय रहा। मेरी ही नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों की उन्होंने जान बचाई। हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें