Responsive Ad Slot

Latest

latest

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
13 मार्च को भोपाल में आंदोलन की भरी हुंकार
शिवपुरीः पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैंकड़ों कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में सौंपा। 
म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर म.प्र. में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेेकर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि शीघ्र ही उन्हे पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। लम्बे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने से कर्मचारी निराश हैं जिन्होने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही है। जिसको लेकर 13 मार्च को भोपाल में होने बाले आंदोलन का हिस्सा बनकर उग्र आंदोलन की भी हुंकार भरी है। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन में प्रमुख रूप से मनोज भार्गव, गोविन्द श्रीवास्तव, प्रकाश पाण्डेय, दुवेजी बाथम, अंगद सिंह तोमर, कौशल गौतम, राजा बाबू आर्य, महेन्द्र तोमर, गोपाल प्रधान, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, कल्याण वर्मा, विपिन पचौरी, कपिल दुवे, स्नेह रघुवंशी, बाबू खां, धीरज सिंह राजपूत, सुरेश सिंह जादौन, मोहम्मद रासिद, नितिन श्रीवास्तव, जनकसिंह रावत, राजू पिपरघार, मनमोहन जाटव, तारिक सिद्वकी, हरीश शाक्य, राजीव पुरोहित, राजेन्द्र जैन, अंजना गौर, मलखान सिंह बघेल, महेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश चैरसिया, संजय भार्गव, महावीर मुदगल, वीरेन्द्र अवस्थी, विमल शर्मा, उमेश करारे, ब्रजमोहन बाथम, संजय त्रिवेदी, रिजवाना खां, बीना गोलिया, रीता भदौरिया, सविता गोलिया, साधना भार्गव, किरण श्रीवास्तव, कालेन्द्री श्रीवास्तव, कल्पना व्यास, श्वेता गुप्ता, सुनीता भदौरिया, अनीता राठौर, पंकज पाण्डेय, ब्रजेन्द्र भार्गव, पुरूषोत्तम, अखिलेश भार्गव, बब्लू चैधरी, राकेश आर्य, राजेन्द्र शर्मा, भरत धाकड़, मनोज उत्साही, प्रदुम्न भार्गव, पवन शर्मा, शिवम पुरोहित, राजेश पाठक, राजेश खत्री, दिनकर नीखरा, केपी जैन, अरविन्द वर्मा, नरेश शर्मा, सुनील उपाध्याय, चंद्रेश शर्मा, राजबिहारी शर्मा, राधे मुदगल, जितेन्द्र शर्मा, रामसिंह धाकड़, मनोज कोली, संतोष यादव, शरद गोस्वामी, मोहरसिंह धाकड़, अमित सिरोठिया, महेन्द्र वर्मा, केबी भारद्वाज आदि सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129