Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बधाई: श्रीमंत सिंधिया के विश्वसनीय शिवम दुबे बने भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष

रविवार, 27 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के विश्वसनीय शिवम दुबे भाजपा नगर मंडल में उपाध्यक्ष जबकि युवा नेता रीतेश जैन को महामंत्री नियुक्त किया गया है। बता दें कि बीते रोज शिवपुरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार द्वारा अपनी बहूप्रतिक्षित कार्यकारिणी आखिरकार घोषित कर दी गई है। कार्र्यकारिणी घोषित होते ही दोनों मंडलों के कार्यकर्ता सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित हुए और ढोल नगाड़े और आतिशबाजी चलाकर अम्मा महाराज अमर रहे एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के जिंदावाद के गगनभेदी नारे लगाकर मिठाईयां बांटी। एवं दोनों मंडल के समस्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर शिवपुरी नगर मंडल में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के लाड़ले शिवम दुबे को नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। शिवम दुबे लगातार भाजपा में सक्रिय बने रहने का उन्हें यह तोहफा दिया गया हैं। वहीं शिवम के बनने से उनके ईष्ट मित्रों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीं महामंत्री पद पर युवा नेता रीतेश जैन के मनोनीत होने पर श्री जैन को उनके मित्रों सहित अनेक लोगों बधाईयां और शुभकामनायें दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129