Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पंजीकरण का कार्य पूर्ण, 31 ब्राह्मण जोड़ों का 31 मई को होगा निशुल्क विवाह

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन 31 मई को व महिला संगीत 30 मई को गांधी पार्क शिवपुरी में 
शिवपुरी। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा एवं विवाह कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्च जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्वेश्य को लेकर ब्राह्मण समाज सामूहिम विवाह कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इस वर्ष भी ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति अपना दसवा ब्राह्मण  विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं सह संयोजक राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि इस वर्ष ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति अपना दसवा ब्राह्मण विवाह सम्मेलन गांधी पार्क में आयोजित करने जा रही है जो कि पूर्णतः निशुल्क होगा। जिसका समस्त खर्च संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा वहन किया जायेगा। विवाह कार्यक्रम में एलईडी टीवी, दीवान पलंग, कूलर, गद्दा, तकिया दो, वर व वधु के कपड़े, चाॅदी की पायल, सोने का कांटा, विछुड़ी, रसोई के वर्तन, दीवाल घड़ी, श्रंृगार दानी, व प्रेस सहित कई उपहार वर-वधु पक्ष को दिए जायेंगे। आगे की जानकारी में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सचिव अरविन्द सरैया ने वताया कि ब्राह्मण विवाह सम्मेलन के पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विवाह कार्यक्रम की समस्त तैयारियों को लेकर गत दिवस होटल हैप्पीनेस में विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे सम्मेलन के कार्यों को संपादित करने के दायित्व समिति सदस्यों को सौंपे गये। 30 मई को गांधी पार्क में महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदारी श्रीमती शोभा पुरोहित एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी रामलखन मुड़ौतिया को सौंपी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुवे खजूरी, भार्गव समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अरूण भार्गव, कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश बमरा, सचिव केदार शर्मा, महेन्द्र शर्मा, विपिन पचैरी, कोषाध्यक्ष राजू शर्मा पिपरघार, पवन अवस्थी, महावीर मुदगल, भरत शर्मा गसमानी,  किशोर जैमिनी, सतीश शर्मा, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, दिलीप त्रिवेदी, जितेन्द्र समाधिया, संजय पाराशर, संजय व्यास, कुलदीप शर्मा कूढ़ जागीर, संतोष शर्मा, रिंकू पुजारी, उत्कर्ष शुक्ला, राजवीर शर्मा, गिर्राज शर्मा, गौतम शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129