Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: 8 से 10 थे काले हिरण के शिकारी, 5 पुलिस कर्मियों पर देखते ही अंधेरे में झोंके फायर, प्रदीप के साथ बचकर आए चालक लखनगिरी की जुबानी, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

शनिवार, 14 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। जंगल में काले हिरण का शिकार होने की जानकारी पर जब युवा  SI राजकुमार जाटव बाइक से जंगल की तरफ चले तो पीछे जीप में चालक सहित तीन आरक्षक उनके साथ थे। आगे बाइक चलाते SI जाटव बोले पीछे चलते रहो। चारों तरफ जंगल और एक जगह बाइक रुकी तो उन्होंने दो आरक्षकों को नीचे उतरने कहा। जैसे ही वे उतरे दनादन फायर होने लगे। बकोल लखन कुछ नजर ही नहीं आया। तब तक एक गोली उसके हाथ तो दूसरी पीठ में आकर लगी। उधर कोई साथी नजर नहीं आया तो आरक्षक प्रदीप घायल लखन को लेकर अस्पताल भर्ती करके चला गया। बाद में पता लगा की लखन के तीन साथी मौत के घाट उतार दिए गए। बदमाश आठ से दस रहे होंगे। मुठभड में शिकारी नौशाद भी मारा गया जो अपनी भतीजी की शादी के लिए हिरण का शिकार कर के ले जा रहा था।
मौत सामने थी फिर भी झोके फायर, एक शिकारी भी मारा 
गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस टीम में शामिल चालक लखन गिरी गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।  SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए थे। सामने मौत देखकर भी जांबाज राजकुमार लड़ते रहे नतीजे में पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है। 
पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त
SP राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हमले में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं। पुलिस ने धरपकड़ में 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। लगभग 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं।तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा
मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है। 
चला आरोपियों के घरों पर बुलडोजर
सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर फ्रैंक नोबल
ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। प्रशासन भी उनके अवैध निर्माण और कार्यों की जानकारी निकाल चुका है। अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज किया जा रहा हैं। दोपहर में राजस्व की टीम ने अवैध निर्माण की जानकारी निकाली। इसके बाद दोपहर 3 बजे टीम बिदौरिया गांव पहुंची। बड़ी संख्या में वहां फोर्स भी तैनात की गई। ADM विवेक रघुवंशी ने पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। उनकी मौजूदगी में मकान गिराए गए।
आरक्षक नीरज को 12 साल के बेटे वंशी ने दी मुखाग्नि
आरक्षक नीरज भार्गव भी मुठभड़ में शहीद हुआ उनके 12 साल के बेटे वंशी ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ शहीद नीरज भार्गव का गुना में अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने अस्पताल गए। श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर रवाना कराए। अंतिम संस्कार के लिए शहीद SI राजकुमार जाटव का शव अशोकनगर भेजा गया। आरक्षक संतराम मीना का शव श्योपुर भेजा गया। 
गृह मंत्री ने कहा: ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई। अपराधी कोई भी हो, पुलिस से बचकर जा नहीं सकते। कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई हमलावरों पर की जाएगी। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129