Responsive Ad Slot

Latest

latest

UPSC Civil Services Final Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा, MP उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने पाया चौथा स्थान

सोमवार, 30 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। UPSC Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजे आज घोषित कर दिए। यूपीएससी की ओर से जारी टॉपर लिस्ट ( UPSC Toppers List ) में टॉप-3 में केवल महिलाऑ ने बाजी मारी हैं। पहले स्थान पर श्रुति शर्मा, दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला कामयाब हुई हैं। इस सूची में टॉप-5 में चौथा स्थान मध्य प्रदेश उज्जैन निवासी  ऐश्वर्य वर्मा ने हासिल किया है।टॉप-10 लिस्ट ( UPSC TOP 10 List )
1- श्रुति शर्मा 
2- अंकिता अग्रवाल
3- गामिनी सिंगला
4- ऐश्वर्य वर्मा
5- उत्कर्ष द्विवेदी
6- यक्ष चौधरी
7- सम्यक एस जैन
8- इशिता राठी
9- प्रतीम कुमार
10- हरकीरत सिंह रंधावा
सीएम शिवराज ने दी शुभकामना
सीएम शिवराज ने ऐश्वर्य को ट्वीट कर उज्ज्वल भविष्य की बधाई शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वाट किया 'सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चतुर्थ स्थान पर चयनित होकर मध्यप्रदेश के उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मेरी बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं'
कामयाबी दोस्तों और परिवार के नाम
ऐश्वर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दोस्त व परिवार को दिया है। अभी ऐश्वय बरेली में अपनी परिवार के साथ हैं और उज्जैन उनका गृह निवास रहा है। ऐश्वर्य ने कहा मेरा ये चौथा अटेम्प्ट था और सब बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ठीक रहा। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिनों में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आऊंगा।
MP से स्कूल की पढ़ाई की
ऐश्वर्य वर्मा अब बरेली में रहते हैं। उनके पिता बैंक ऑफ बड़ोदा में जॉब करते है और उनका ट्रांसफर होता रहता है। ऐश्वर्य ने बताया वे उज्जैन के महानंद नगर में रहते हैं और उज्जैन, नीमच व कटनी से ही उनकी स्कूल की शिक्षा हुई है। कॉलेज की पढ़ाई के लिए पंथ नगर उत्तराखण्ड के एक कॉलेज में एडमिशन लिया और वहां से बीटेक इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई की और 2017 में पास आउट हुए। 
2017 से की तैयारी
सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी 2017 से करते हुए उन्होंने 2021 की यूपीएससी में सफलता पाई। ऐश्वर्य वर्मा ने परीक्षा परिणाम आने के बाद उनके तीन दोस्त अमित कन्नौज, कृष्णा मोहन सिंह व ललित व माता पिता को सफलता का हकदार बताया। ऐश्वर्य बताते है कि उनके दोस्त उन्हें हर पल सप्पोर्ट करते है। ऐश्वर्य ने संन्देश भी दिया कि हमारी लाइफ में दोस्तो का रोल बहुत अहम होता है। उन्होंने कोविड में भी हार नहीं मानी थी। 
यह था यूपीएससी 2021 का टाइम टेबल
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी परीक्षा 2021 की अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी की थी। प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को हुई थी और नतीजे 29 अक्टूबर को घोषित हुए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और रिजल्ट की घोषणा 17 मई को हुई थी। इसके बाद 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक इंटरव्यू हुआ था। आज फाइनल रिजल्ट घोषित किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129