Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: अब 30 जून तक लीजिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) जिला शिवपुरी में एडमिशन

सोमवार, 13 जून 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) जिला शिवपुरी में एडमिशन अब 30 जून तक लिए जा सकेंगे। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हैं। बता दें कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) शिवपुरी में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 12.06.2022 थी जिसे बढ़ाकर 30.06.2022 कर दिया है। आप पूरी जानकारी iti.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर अथवा अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन किओस्क पर   लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। शिवपुरी आईटीआई के प्राचार्य तीस नितिन मंदसोरवाले ने बताया की रजिस्ट्रेशन के साथ इच्छुक ट्रेड में प्रवेश पाने के लिए चॉइस फिलींग करना आवश्यक है चॉइस फिलींग 15.06.2022 से 30.06.2022 तक कराई जा सकेगी। यहां इतनी जगह मौजूद
शासकीय ITI शिवपुरी में 13 ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सर्वेयर, कोपा, फैशन डिजाइनिंग & टेक्नोलॉजी एवं ट्रेवल एंड टूर असिस्टेंट) संचालित है जिसमे कुल 420 सीटों पर प्रवेश होना है।
 शासकीय ITI पोहरी में 6 ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन एवं कोपा) संचालित है जिसमे प्रवेश हेतु कुल सीटें 224 है। 
शासकीय ITI पिछोर में 3 ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी एवं मैकेनिक डीजल इंजन) संचालित है, जिसमे प्रवेश हेतु कुल सीटें 136 है।
शासकीय ITI कोलारस में 5 ट्रेड (इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन एवं कोपा) संचालित है जिसमे कुल 176 सीटों पर प्रवेश होना है।
शासकीय ITI खनियाधाना में 2 ट्रेड (मैकेनिक डीजल इंजन एवं कोपा) संचालित है जिसमे कुल 96 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। 
शासकीय ITI बदरवास में कोपा ट्रेड (कंप्यूटर ओपरेटर एंड प्रोग्रामिंग अस्सिस्टेंट) में 48 सीटों पर प्रवेश सीटों पर प्रवेश होना है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129