
धमाका शोक: इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के पदाधिकारी मृतक सूबेदार बृजमोहन शर्मा के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे
शिवपुरी। इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी म प्र के पदाधिकारी आज 13 जून 2022 को मृतक सूबेदार बृजमोहन शर्मा के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी वेटरन अशोक कुमार शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष धर्मेन्दृ सिंह राजावत, योगेन्द्र कुमार शर्मा बामौर कलां में मृतक सूबेदार ब्रज मोहन शर्मा के घर गये। सूबेदार ब्रज मोहन शर्मा हत्या काण्ड के अपराधी जेल में है। पुलिस की सक्रियता के कारण केस का खुलासा हो गया है। इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी म प्र के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट ने परिजनो से मिलकर दुख व्यक्त किया। परिवार से बात करते हुये कहा संगठन हमेशा साथ है, साथ रहेगा। संगठन फेमिली पेन्सन, क्लेम्स दिलाने हेतु कार्यवाही करेगा। म्रतक की पत्नी, दोनों पुत्रो, दोनों पुत्रियो भाइयों, बहनो तथा रिस्तेदारो से बात की।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें