*बोले, गलती से हो गया सेंड, निगम आयुक्त ने कहा क्यों न किया जाए निलंबित
*इधर ग्रुप से जुड़े सदस्यों की, वीडियो देख बढी धड़कनें
ग्वालियर। नगर निगम के निगमायुक्त, इंजीनियर और विभाग प्रमुख, सफाई कर्मचारियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए जिस वाटसअप ग्रुप से जुड़े हुए हैं उसमें रविवार शाम आए सुहागरात के पोर्न वीडियो ने खलबली मचा डाली। सफाई के आदेश, निर्देश वाले निगम के इस ऑफिशियल वॉटसएप ग्रुप पर यह वीडियो रविवार की शाम को आया जो नगर निगम के इस ग्रुप में जुड़े PHE विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता के नंबर से आया था। पोर्न VIDEO में सुहागरात का सीन दिखाया गया था। गुप्ता के मोबाइल से छूटे 4 मिनिट के इस तीर को ग्रुप के साथियों ने देखा तो एक दूसरे को मोबाइल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रुप पर ही तीखे कमेंट्स आने लगे। कइयों की रात की नींद हराम हो गई। कुछ ही देर में यह मामला निगम आयुक्त के पास तक पहुंच गया जो ग्रुप में इस तरह का VIDEO देखकर नाराज हुए।
क्यों न आपको निलंबित किया जाए, थमाया कारण बताओ नोटिस
पोर्न वीडियो कांड के बाद निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में लिखा है कि 12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया गया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत निलंबन की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर इस मामले में असिस्टेंट इंजीनियर का कहना है कि वह गलती से सेंड हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें