शिवपुरी। श्री सनातन धर्म मण्डल समिति शिवपुरी (म.प्र.) की ओर से श्रावण मास के पुण्य पावन उपलक्ष्य में मधुर संगीतमय श्री राम कथा की अमृत वर्षा कलश यात्रा के साथ 24 जुलाई रविवार से आरंभ होने जा रही है।
कलश यात्रा 24 जुलाई की सुबह 9 बजे
सीताराम मंदिर नीचला बाजार शिवपुरी से आरंभ होकर तात्याटोपे के सामने कैला माता मंदिर पहुंचेगी। दिनांक 24 जुलाई (रविवार) से 31 जुलाई, रविवार तक राम कथा पूज्य आचार्य श्री गोपाल जी महाराज बदरवास वालों के श्रीमुख से होगी। आयोजकों ने बताया की 1 अगस्त 2022 को पुर्णाहुति व कन्या भोजन समय 1 से 5 बजे तक कथा स्थल श्री कैलादेवी माता तात्याटोपे के सामने शिवपुरी पर होगा। आयोजन में विशेष सहयोगी कैलादेवी मंदिर पुजारी, महिला कीर्तन मंडल कैलादेवी दरबार, आरती मंडल कैला देवी दरबार, करौली देवी जागरन समिति शिवपुरी, कैला देवी दरबार के सभी भक्त जन। आयोजकों ने बताया की उक्त आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए निम्न सम्पर्क सूत्र हैं। कैलाश नारायण गौड़ (होटल मातोश्री पैलेस) 9770066206, गोपाल दास गुप्ता (गेंहू वाले) 9993461865 सुमत कुमार गुप्ता ( माँ राजेश्वरी ब्रोकर्स) 9425729611 राजेन्द्र गर्ग 9407237286 गजानंद शर्मा (शिक्षक) 9685232878

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें