Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: अंकुर अभियान में लायन्स साउथ की पहल लोगों को करेगी पौधारोपण के लिए प्रेरित: कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह

शनिवार, 23 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
* एसपी राजेश चंदेल भी थे मौजूद 
* शिवपुरी लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा वृक्षारोपण के साथ की गई नए सत्र के सेवा कार्यों की शुरूआत
शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत दो वर्षों से अंकुर अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में पौधों का ना केवल रोपण हो सके बल्कि उन्हें संरक्षण प्रदान करते हुए पौधरोपण में अन्य लोग भी सहभागी बने, शिवपुरी के लोग जागरूक हैं और पिछली दफा पौधारोपण में जोरदार ढंग से जुड़कर पौधे लगाए थे जिससे जिले को प्रदेश में नंबर एक की पोजिशन हासिल हो सकी। हमें उस एक नंबर को यथा स्थिति बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे एक बार फिर से लगाने हैं। सभी को जागरूक करना होगा। ये बड़े ही हर्ष के विषय हैं की पौधारोपण अंकुर अभियान के क्रम में समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा इस अंकुर अभियान में सहभागिता कर एक अनुकरणीय पहल की गई है जो अन्य लोगों व सेवाभावी संस्थाओं को भी प्रेरित करेगी, नि:संदेह कोरोनाकाल जैसी विपदा से सभी भलीभांति परिचित हैं तब हमें ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी लेकिन अब ऐसी स्थिति पुन: उत्पन्न ही ना हो इसलिए मप्र शासन द्वारा अंकुर अभियान चलाया गया है ताकि हरेक व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर अन्य लोगों को पौधरोपण हेतु प्रेरित कर सके। यह बात शनिवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गणेशा ब्लेस्ड स्कूल प्रांगण में लायन्स क्लब साउथ के नवीन सत्र 2022 के पदाधिकारियों के सेवा कार्यों की शुरूआत पर की। अंकुर अभियान के आगाज के साथ आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करते हुए कलेक्टर अक्षय ने कहा की इंसान फायदा देखकर काम करता हैं लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे सद्कार्यों से किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज और संसार का भला होता है इसलिए हम सभी को मिलकर पौधे लगाने चाहिए। 
एसपी राजेश ने कहा
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अंकुर अभियान के माध्यम से समाजसेवी संस्थाओं से आगे आकर इस अभियान से जुडऩे की पहल की और कहा कि प्रत्येक संस्था को विभिन्न पार्क एवं अपने घर-ऑफिस के आसपास के स्थानों को चिह्नित करते हुए पौधरोपण कर गोद लेना चाहिए ताकि वहां पौधरोपण होकर उसे संरक्षित किया जा सके।
ये सभी थे मंचासीन 
 कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, स्थानीय निर्वाचन अधिकारी उमेश शुक्ला, जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका शर्मा, बी आर सी अंगद सिंह तोमर सहित लायन्स क्लब साउथ के नवीन अध्यक्ष व गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के डायरेक्टर राजेश (राम) गुप्ता,  सचिव गिर्राजशरण ओझा, रीजन चेयर पर्सन MJF लायन महिपाल अरोरा, ZC लायन रविन्द्र गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक निवृत्तमान संस्था अध्यक्ष श्रीमती रूचि जैन व मुकेश गोयल मंचासीन थे। 
किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं सचिव गिर्राशरण ओझा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। 
इन पौधों को मिलकर रोपा 
इस दौरान यहां आम, नीम, गुलमोहर आंवला, सेव, गुड़हल, नींबू सहित विभिन्न हरे-भरे पौधों का रोपण विद्यालय परिसर में किया गया। जिनको एप पर अपलोड भी किया गया।
इन्होंने दिया कार्यक्रम को आकार
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन सौरभ सांखला व विद्यालय की शिक्षिका श्वेता जैन द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय एडमिन तेजस गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायन्स क्लब साउथ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे जिन्होंने इस अंकुर अभियान में सहभागिता प्रदान करते हुए पौधों का रोपण किया और विद्यालय के बच्चों ने भी अपना योगदान दिया।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129