Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: वार्ड 3 की पार्षद दीप्ति भानु दुबे कल 22 को जन का आभार जताने 10 बजे निकलेंगी

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बनने जा रही वार्ड 3 की पार्षद दीप्ति भानु दुबे शुक्रवार को जन जन का आभार जताने वार्ड में आ रही हैं। सुबह 10 बजे उनका स्वागत आभार जुलूस अंकुर सहगल के लवित टेंट हाउस से शुरू होगा। जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ मतदाताओं के बीच पहुंचेगा। उनकी तरफ से एक अपील भी जारी की गई हैं। 
बंधुवर सादर अभिवादन 
आप सभी वार्डवासी देवतुल्य मतदाता भाई - बहन एवं बरिष्ठजनों का भरपूर्व,अपार स्नेह,प्रेम और आशीर्वाद मिला... इसी के परिणाम स्वरूप यह विजय प्राप्त हुई..... 
मैं पुनः आपका हृदय की गहराइयों से आभार,धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
सभी वार्ड परिजनों को सूचित किया जाता है की आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद,आभार प्रकट करने हेतु कल आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगी...आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। 
समय - प्रातः 10 बजे।
दिनाक - 22/7/22शुक्रवार
स्थान - सहगल टेंट हाउस।
  *...*
 दीप्ती भानु दुबे
(पार्षद वार्ड क्रमांक 03)










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129