शिवपुरी। एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15 वी राष्ट्रपति घोषित हुई। इस अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दीं। तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें
बधाई दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय गौरव और महिला सशक्तिकरण की अप्रतिम उदहारण, नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई। आपके असीम प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव से देश विकास और लोक कल्याण के नए शिखर पर विराजमान होगा,ऐसा विश्वास है। @ज्योतिरादित्य सिंधिया
प्रदेश की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भारत की 15वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी देशवासियों के लिये यह परम सौभाग्य के क्षण हैं। आपका अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण भारत के इस सर्वोच्च पद की गरिमा को नयी ऊँचाइयां प्रदान करेगा।
@यशोधरा राजे सिंधिया
नगर के भाजपा कार्यालय पर बटी मिठाई
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई प्रेषित की। साथ ही जिला कार्यालय व माधव चौक चौराहे पर मिठाई वितरण, आतिशबाजी कर उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं की ओर से द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि मुर्मू की जीत से देश के जनजाति वर्ग का गौरव बढत्रा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी द्रौपदी मुर्मू को जीत दिलाने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मंजुला जैन, मुकेश चौहान, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, मनोज शर्मा, भानू दुबे, ओमी जैन, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश राठौर कार्यर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें