दिल्ली। भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की जारी गिनती में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जीत के करीब हैं। परिणाम आज शाम तक आने की संभावना है। मतगणना कमरा नंबर 63 में हो रही है। इसी कमरे में सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानकर लोक कलाकार दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य कर रहे हैं। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं। इधर पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम को दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
भारी बढ़त
राज्यसभा महासचिव ने कहा कि अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 537 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,89,876 है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें