
धमाका ग्रेट: जन्मदिन पर बच्चों ने दिया तोहफा, नुक्कड़ नाटक कर दिया डोंट यूज प्लास्टिक, स्वच्छता अभियान और पानी बचाओ का संदेश
शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के स्कूल संचालक अशोक ठाकुर के जन्मदिन पर नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने जागरूकता का संदेश दिया। उन्हें अनोखा उपहार देते हुए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर के जन्मदिन पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की प्राचार्य कीर्ति गाला के निर्देशन में पर्यावरण को बचाने से संबंधित कुछ विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जाग्रत किया गया। जैसे डोंट यूज प्लास्टिक, स्वच्छता अभियान, पानी बचाओ आदि पर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण पूरे उत्साह के साथ किया गया तथा इन नाटकों से बच्चों ने समाज में पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया और लोगों से समस्याओं के बारे में चर्चा भी की। एक महत्वपूर्ण बात है कि आज स्कूल संचालक अशोक ठाकुर ने अपना जन्मदिन छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें