शिवपुरी। नगर पालिका चुनाव में इस बार की तरह धन की नदियां पहले कभी नहीं बहती दिखीं। छोटे से लेकर बड़े, फकीर से अमीर तक कोई ऐसा नहीं था जिसे पार्षद चुनाव लड़ने का बुखार नहीं चढ़ा हो। रिश्तों, शागिर्दी, पड़ोस, प्यार भुलाकर कई लोग तो एक मोहल्ले में ही आपस में प्रत्याशी बन मैदान में उतर बैठे और खूब खर्च किया। कुछ तो जमीन, प्लाट बेचकर मैदान में लडे। सभी को लगा पार्षद जब अध्यक्ष बनाएंगे तो लाखों की सौगात बटेगी। इधर दिग्गजों को भी इस बात की खुशबू लगी तो उन्होंने टिकिट बंटन में पूरा जोर लगाया। हालाकि वह पूरी तरह काम तो नहीं आया। आता तो पूरे 39 में से 35 पार्षद को विजय मिलती लेकिन फिर भी जब भाजपा को 22 पार्षद मिल ही गए हैं तो उन पार्षदों के अरमां आसुओं में बहते नजर आ रहे हैं जो अध्यक्ष के चुनाव में बोली लगने का इंतजार कर रहे थे। अब शायद इसकी जरूरत पड़े। क्योंकि भाजपा 22 पार्षदों के साथ बहुमत में हैं।
कांग्रेस कितने घर चलेगी चाल
दस का दम लिए बैठी कांग्रेस आखिर किस हिसाब से अध्यक्ष बनाएगी। यह तो आसानी से समझा ही जा सकता है। उसके दो नगीने चुनाव हार गए। इनमें से एक धन लगाते वह भी पवेलियन में जा बैठे। अब एक सास, बहु कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी हो सकती हैं लेकिन कितना और किस दम पर वे चुनाव लड़ेंगी या फिर उपाध्यक्ष का गणित फिट करेंगी ये देखना होगा। अध्यक्ष की ताजपोशी असंभव सी दिखाई देती हैं। इधर भाजपा ने भानु दीप्ति दुबे को अध्यक्ष के दावेदार की तरह ही पेश किया है। मंत्री श्रीमंत सिंधिया की पहली पसंद भी हैं। लोग उनकी अध्यक्ष ताजपोशी को तय भी बताने लगे हैं। वार्ड तीन के वोटर ने उन्हें एक वोट दो पद के हिसाब से ही मतदान करके विजय दिलवाई है। अगर दीप्ति का ही राज तिलक हुआ तब भी लाखों के इरादे वाले पार्षदों के दिल के अरमां आसुओं में होंगे। उधर भाजपा की सरोज रामजी व्यास भी अध्यक्ष की दौड़ में हैं लेकिन राह आसान नहीं दिखाई देती, ऐसे में भी लोगों के दिल के अरमां तो आखिर......बह ही गए। आगे आगे देखिए होता है क्या।
दीप्ति भानु की दावेदारी इसलिए भी अहम
दीप्ति भानु दुबे की अध्यक्ष पद पर पहली और मुखर दावेदारी के पीछे उनका नपा में लंबा अनुभव होना हैं। तो वहीं नगर के वार्डों के हालातों से भी भानु परिचित हैं। किस वार्ड में क्या समस्या हैं उन्हें पता हैं। श्रीमंत नगर का चहुमुखी विकास चाहती हैं। ऐसे में जानकार और अनुभवी साथी अध्यक्ष के होने से काम आसानी से हो सकेंगे। धमाका टीम की तरफ से दीप्ति भानु दुबे को अग्रिम अध्यक्ष बनने की बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें