शिवपुरी। ग्वालियर शिवपुरी के बीच फोरलेन पर सतनवाड़ा से 2 किलोमीटर पहले फोरलेन क्रॉस करते समय एक तेंदुआ सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गया। आज सुबह 5 बजे के लगभग मौके पर जब लोगों ने उसे मृत देखा तो वन विभाग को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर वन टीम पहुंची और उसे साथ ले गई फिर पीएम कराया। अब उसकी अंत्येष्ठि की जाएगी। बता दें की शिवपुरी जिले में तेंदुओं की संख्या ज्यादा है और नेशनल पार्क की लंबी चौड़ी होने के चलते यह तेंदुए वन सीमा को छोडकर भी देखे जाते का रहे है।
सड़क के दोनों तरफ जंगल, बीच से फोरलेन
बता दें की नेशनल पार्क और वन इलाका फोरलेन की दोनों तरफ हैं जिससे वन्य प्राणी और जीव दोनों इधर से उधर सड़क क्रॉस करते हैं। माना जा रहा हैं की आज जब तेंदुए ने फोरलेन क्रॉस करने की कोशिश की तो वह वाहन की चपेट में आ गया होगा। उसके मुंह और एक पैर बुरी तरह जख्मी होने से उसने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया।
पतारा, ककरवाया में भी पहले हुई टक्कर में मौत
जिले में तेंदुओं की मौत पहले भी दुर्घटनाओं में होती रही है। कुछ साल पहले शिवपुरी ग्वालियर के बीच पतारा ग्राम के निकट भी सड़क क्रॉस करते समय तेंदुआ दुर्घटना का शिकार हो गया था। इससे कुछ माह पहले शिवपुरी गुना रोड पर जब फोरलेन नहीं बना था तब ककरवाया के पास सड़क क्रॉस करते समय एक तेंदुआ मारा गया था। इन सभी दुर्घटना के मामलों में एक बात कॉमन रही कि सभी वाहन अज्ञात हैं जो टक्कर के बाद मौके से भाग निकले।आज वयस्क तेंदुआ नर
आज जो तेंदुआ दुर्घटना में मारा गया वह वयस्क और नर हैं। जिसकी उम्र रेंजर सतनवाड। इंद्र सिंह धाकड़ के अनुसार दस साल के लगभग हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें