दिल्ली। मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय की कमान भी मिल गई हैं। अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। अब तक आरसीपी सिंह इस्पात मंत्रालय देखते थे।
इधर केंद्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मामलों का विभाग देख रहे मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने आज मंत्रिमंडल छोड़ दिया है। जिसके बाद स्मृति ईरानी को अब्बास का अल्पसंख्यक मामलों का विभाग सौंपा गया है। राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी, आरसीपी सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है। साथ ही स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा है। इससे पहले आज कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह दोनों की उनके मंत्री कार्यकाल के दौरान उनके योगदान के लिए सराहना की। मुख्तार अब्बास नकवी कैबिनेट बैठक के बाद सीधे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय गए थे। कैबिनेट की बैठक के बाद दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। नकवी और सिंह, दोनों का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें