शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव की बिटिया नेहा यादव जिला पंचायत शिवपुरी की निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई हैं।
मध्य प्रदेश की सबसे युवा और छोटी उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर नेहा अमित यादव को धमाका संपादक विपिन शुक्ला एवम पूर्व पार्षद एवम महिला जिलाध्यक्ष नीलू शुक्ला की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। बता दें की महेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय रामसिंह यादव दादा केलाशवासी माधवराव सिंधिया से लेकर द ग्रेट सिंधिया के खास रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता का कोई मुकाबला नहीं था। सभी को साथ लेकर चलना और योग्य व्यक्ति को उचित स्थान तक पहुंचाना, अकारण किसी से खाते खराब करने से बचते हुए उन्होंने कई सालों तक जमकर राजनीति की।
आज नेहा को निर्विरोध अध्यक्ष देखकर वे जहां भी होंगे बहुत खुश होंगे। नेहा बीते दिनों भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आई थीं।
उपाध्यक्ष अमित बने
इधर दूसरी तरफ अमित को जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुन लिया गया हैं।
उनको भी धमाका की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें