Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: नगर में विशाल तिरंगा यात्रा 14 अगस्त सुबह 9 बजे राजेश्वरी रोड अग्रसेन चौक से निकाली जाएगी

रविवार, 7 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में विशाल तिरंगा यात्रा 14 अगस्त रविवार सुबह 9 बजे से निकाली जाएगी। राजेश्वरी रोड, वीर तात्या टोपे पार्क, अग्रसेन चौक से यात्रा आरंभ होगी। आयोजक महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति एवं समस्त स्नेहीजन शहरवासी होंगे। आकाश गर्ग ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है की हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिवपुरी शहर में स्वाधीनता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 2022 रविवार को स्थानीय अमर शहीद वीर तात्या टोपे पार्क, महाराजा अग्रसेन चौक से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन समस्त शहरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर #आजादी_का_अमृत_महोत्सव  एवं #हर_घर_तिरंगा_अभियान* की सफलता में चार चांद लगाकर हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। उक्त यात्रा स्थानीय तात्या टोपे पार्क से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा से राजेश्वरी रोड होते हुए तात्या टोपे पार्क पर समाप्त होगी। उक्त आयोजन में शहर के समस्त बुद्धिजीवी एवम शहरवासी, सर्व समाज के सम्मानीय लोग सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
उक्त तिरंगा यात्रा देश के लिए समर्पित है उक्त यात्रा का शुभारंभ शहर की प्रथम नागरिक गायत्री शर्मा, जिलाधीश अक्षय सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल एवं गणमान्य लोगों द्वारा किया जाएगा।
यह याद रखियेगा
यात्रा के लिए आप तिरंगा झंडा स्वयं लेकर आएं एवं यात्रा के पश्चात तिरंगे झंडे को ससम्मान अपने घर की छत पर लगाएं। कृपया यात्रा में झंडे को सम्मान सहित लेकर चले, आसमान की तरफ ऊंचा रखें, झुकने न दें। भारत की आन वान शान तिरंगे की मर्यादा एवं गौरव का आप विशेष ध्यान रखे। यात्रा में प्रत्येक जन को झंडा लेकर चलना है बहुत अच्छा होगा यदि आप तिरंगे के तीन रंगों में से कोई भी एक रंग की ड्रेस पहनकर आएं। बाजार में तिरंगा झंडा लगभग 20 रूपय में उपलब्ध है। 









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129