Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पीएम मोदी जन्मदिन, सेवा पखवाडा में टीकाकरण अभियान के साथ हुआ रक्तदान

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा टीकाकरण अभियान का आयोजन आज 22 सितंबर को कल्याणी धर्मशाला शिवपुरी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेन्द्र बिरथरे मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मुकेश चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, जिला महामंत्री पंकज लोधी, जिला उपाध्यक्ष जयदीप कुशवाह, सोनू राठौर, रामावतार गोस्वामी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पुरानी शिवपुरी मण्डल अध्यक्ष आकाश राठौर,  अमित धाकड़ एवं महामंत्री अविनाश ओझा, उपाध्यक्ष ह़देश धाकड़, रामवीर लोधी, विशाल गुर्जर, अंश यादव, राम सिंह कुशवाह, जीतू नामदेव, डैनी कुशवाह, दिनेश बघेल, गोलू राठौर, वीरेंद्र रावत, राजा यादव समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
मानवता की सेवा के लिए सभी रक्तकदान करें : जिलाध्यक्ष बाथम
सेवा पखबाडे के तहत भाजयुमो का रक्त‍दान शिविर आयोजित
शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कई युवाओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि उनके जन्मदिन को समाज सेवा के रूप में मनाया जाए।
भाजयुमो के जिला अध्येक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे रक्तदान शिविर की शुरूआत हुई।  शिविर में कई युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढचढ कर भाग लिया।  
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके तहत 15 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर तक चलेगा। भाजपा ने संकल्प किया है कि मानवता की सेवा के लिए सभी रक्तदान करेंगे। पूरे देश में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा। रक्तदान कर प्रधानमंत्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विवेक उपाध्याकय व आभार उपाध्य क्ष अमित यादव ने व्यमक्तल किया। 
रक्तदान से नहीं होती शरीर में कोई कमजोरी
राज्यामंत्री दर्जा प्राप्तर नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी की जान बचती है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकता है। अपने जीवन में हमने किसी जरूरतमंद को रक्तेदान कर दिया तो इससे बडा पुण्य  का कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंनने कहा कि युवा मोर्चा की गति ही पार्टी की प्रगति निर्धारित करती है। आज का युग युवाओं का युग है। 
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्यम हरवीर रघुवंशी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाधध्य क्ष संजय कुशवाह, नगर मंडल अध्ययक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित यादव, सोनू खटीक, हर्षसिंह राजावत, जिला मंत्री निकेतन शर्मा, अंशुमन रावत, मंत्री अमन मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी हैप्पी गुप्ता, कार्यालय सहमंत्री मुकेश जयसवाल सहित युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129