शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की महिलाओं ने अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को भोजन कराया। संस्कृति सप्ताह के दौरान परिषद की महिलाओं ने अपना घर आश्रम में सप्ताह के चौथे दिन भोजन वितरण किया।
परिषद की महिलाओं ने बड़े प्यार से सभी को भोजन कराया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजिका प्रनुति शर्मा ने आश्रम की सभी महिलाओं को मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ साथ परिषद के पुरुष और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इसमें मुख्य रूप से श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती वीनू गुप्ता, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, शाखाअध्यक्ष सीए विजय गुप्ता, श्री विजय वर्मा जी आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद की पूरी कार्यकारिणी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें