शिवपुरी। श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न हुआ। प्राचार्य एनके जैन के मार्गदर्शन एवम युवा उत्सव प्रभारी शा.कन्या महाविद्यालय शिवपुरी डॉ. ज्योत्स्ना सक्सेना के नेतृत्व में महाविद्यालय में दिनांक 15.10.2022 और 17.10.2022 को महाविद्यालयीन युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिन प्रतियोगियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वे छात्राऐं 20.10.2022 एवं 21.10.2022 को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगी।
रंगोली प्रतियोगिता - प्रथम स्थान - दामिनी मांझी, बी. ए. प्रथम तृतीय वर्ष
समूह गान प्रतियोगिता - प्रथम स्थान - खुशबू रावत समूह,
एकल नृत्य प्रतियोगिता
- प्रथम स्थान - - निरंकसमूह नृत्य प्रतियोगिता - प्रथम स्थान - कृष्णा ओझा समूह ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता - प्रथम स्थान प्रज्ञा चौरसिया, बी.एससी. प्रथम वर्ष।
वाद-विवाद प्रतियोगिता - प्रथम स्थान (पक्ष) - यशी शर्मा (पक्ष) बी.एससी. द्वितीय वर्ष वाद-विवाद प्रतियोगिता - प्रथम स्थान (विपक्ष) रश्मि शर्मा (विपक्ष) बी.ए. द्वितीय वर्ष नाटक प्रतियोगिता प्रथम स्थान मनतशा खान समूह प्रश्न मंच प्रतियोगिता विजेता टीम यशी शर्मा, नैन्सी किरार, विशाखा राजेवक्तृत्व कला प्रतियोगिता प्रथम स्थान यशी शर्मा, बी.एससी. द्वितीय वर्ष।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें