भारत से पाकिस्तान को दिल तोड़ने वाली मिली हार पर पाकिस्तान में जमकर टीवी (TV) तोड़े गए हैं। सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में ये एक रिवाज बन गया है। भारत से मैच हारते ही फैंस टीवी पर गुस्सा निकालते हैं।
विराट ने भारत के हाथ से निकल गए मैच को पाकिस्तान से छीन लिया। छोटी दिवाली पर बड़ा धमाका करते हुए विराट ने मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वहीं, दिल तोड़ने वाली हार पर अब पाकिस्तान में टीवी (TV) टूटने शुरू हो गए हैं। सहवाग ने लिखा रिलेक्स पड़ोसियों
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान की हार के बाद एक फैन टीवी तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। सहवाग ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”रिलैक्स पड़ोसीयों! यह तो बस एक खेल है। हमारे यहां दीपावली है तो पताखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी फोड़ रहे हैं। नहीं यार इसमें टीवी का क्या कसूर?
Relax Padosiyon , it’s only a game :) You tried really well.
Hamaare yahan Deepawali hai toh pataakhe phod rahe hain aur aap bevajah TV 📺 phod rahe hain 🤣.Nahin yaar, TV ka kya kasoor.
दिवाली से पहले मनी दिवाली
पाकिस्तान को हराकर भारत ने मेलबर्न की जंग जीत ली। टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर एक बेहद ही शानदार जीत हासिल की थी। चेजमास्टर विराट कोहली की अब तक की अविश्वसनीय पारी के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा धमाका किया। 160 रनों के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने यादगार 82 रनों की पारी खेली। विराट ने इस पारी को अब तक की अपनी बेस्ट पारी कहा है।
मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए। अर्शदीप सिंह ने अपनी पहली गेंद पर बाबर आजम को आउट कर दिया था। इसके बाद रिजवान को चलता किया। जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। राहुल और रोहित सस्ते में चलते बने, लेकिन किंग कोहली ने बेहतरीन पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें