Responsive Ad Slot

Latest

latest

जिले भर के निजी और सरकारी सभी शैक्षणिक संस्थान अब सुबह 8.30 बजे से खुलेंगे

शनिवार, 26 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले भर के निजी और सरकारी सभी शैक्षणिक संस्थान अब सुबह 8.30 बजे से खुलेंगे। सर्दी बढ़ने के मद्देनजर कलेक्टर अक्षय सिंह ने ये आदेश जारी किया हैं। जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। 
ये किया आदेश जारी
कार्यालय कलेक्टर जिला शिवपुरी म.प्र.
विद्यालय समय आदेश 
क्रमांक / शिक्षा / सामान्य / 2022 / 9950
शिवपुरी दिनांक 26.11-22
आदेश
शीत ऋतु के दौरान वर्तमान में ठंड में वृद्धि होने से छात्र छात्राओ के स्वास्थ्य की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राप्त / सीबीएसई / नवोदय / केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओ के संचालन का समय दिनांक 31/12/2022 तक प्रातः 8.30 बजे से किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
(अक्षय कुमार सिंह)
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला शिवपुरी
शिवपुरी दिनांक 26.11.22




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129