
धमाका प्रेरणा: अपनों के बीच अपना घर आश्रम पहुंचीं नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, जाना हाल
Shivpuri शिवपुरी। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में बीते रोज नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा अपनों के बीच अपना घर आश्रम पहुंचीं। यहां रह रहे प्रभुजियों का हाल जाना और उनकी कुशल क्षेम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदा स्वस्थ रहें। गायत्री ने कहा की श्रीमंत महाराज साहब की प्रेरणा हमारा आत्म बल है, जो स्वयं भी जरूरतमंदों की मदद करती हैं, उनके बीच जाती हैं, परमार्थ की प्रेरणा हम सभी को अम्मा महाराज और श्रीमंत महाराज साहब से ही मिली हैं। हम उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयासकरेंगे। इस दौरान अनेक लोग उनके साथ मोजूद रहे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें