शिवपुरी। शहर के वार्ड 31 में टीवी टावर के पास स्थित अशोक विहार कॉलोनी के 27 मकान मालिकों को नगर पालिका ने गुरुवार को नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे पहले तहसील शिवपुरी से नोटिस जारी हुए थे। अब उन्हीं मामलों में नगर पालिका नोटिस भेजकर कार्रवाई की धमकी दे रही है।
शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ के हस्ताक्षर से गुरुवार की सुबह 8:30 बजे इन 27 घरों पर नोटिस भिजवाए गए। प्लॉट के आकार और उस पर बने मकान का जिक्र करते हुए रजिस्ट्री, दस्तावेज तीन दिन में दिखाने और न दिखाए जाने पर नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 223 एवं 187 के तहत मकान ध्वस्त करेंगे।फिर वही सवाल पहले आंखे फूट जाती हैं क्या
इस बार फिर वही कहानी दोहराई गई हैं। जिला प्रशासन तब क्या करता हैं जब निर्माण किया जाता हैं। तब ही क्यों कारवाई नहीं की जाती। वो भी एक दो नहीं बल्कि पूरी कॉलोनी बसा दी गई लेकिन किसी ने देखने तक की कोशिश नहीं की अब जबकि लोगों ने लाखों की लागत से निर्माण कर लिए तब उन्हें तोड़ने की नौबत लाई जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें