शिवपुरी। भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक शिवपुरी अजय गौतम ने भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य रणछोड़भाई से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी के संयोजक अजय गौतम के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के जितेन्द्र समाधिया एडवोकेट, हर्षवर्धन दुबे एड., वरुण पाठक एड., बहादुर सिंह रावत एड. एवं हृदेश दुबे एड. ने आज करैरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व मंत्री व गुजरात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री रणछोड़ चनाभाई फलदू से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उनके बाल्यकाल के प्रसंग साझा किये। ज्ञात हो कि रणछोड़ चनाभाई फलदू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बाल सखा और सहपाठी रहे हैं। नरेन्द्र भाई मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में वह गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वह गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री रहे हैं साथ ही गुजरात प्रदेश के जनाधार वाले कद्दावर नेता माने जाते हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें